Advertisements

भारतीय इतिहास की पुस्तके व उनके लेखक

By | March 17, 2022
Advertisements

भारतीय इतिहास की पुस्तकें व उनके लेखक

भारतीय इतिहास की पुस्तकें व उनके लेखक

  • अकबरनामा :- अकबरनामा अबुल फ़ज़ल द्वारा लिखा गया एतिहासिक प्रसिद्ध ग्रंथ है। अकबरनामा’ का शाब्दिक अर्थ है- “अकबर की कहानी”। यह अकबर के शासन काल में लिखा गया प्रामाणिक इतिहास है।
  • अभिज्ञान शाकुन्तकलम् :- अभिज्ञान शाकुन्तलम् महाकवि कालिदास द्वारा रचित ग्रंथ है या इसको विश्वविख्यात नाटक कह सकते है ‌जिसका अनुवाद प्रायः सभी विदेशी भाषाओं में हो चुका है। इसमें राजा दुष्यन्त तथा शकुन्तला के प्रणय, विवाह, विरह, प्रत्याख्यान तथा पुनर्मिलन की एक सुन्दर कहानी छपी हुई है।
  • आलमगीरनामा :- आलमगीरनामापुस्तक मिर्ज़ा मुहम्मद काज़िम द्वारा लिखी गई थी। इसमें औरंगजेब के शुरुआती 10 वर्ष के शासन का इतिहास है। यह इतिहास 1107 मुद्रित पृष्ठों का एक ग्रन्थ था।
  • कथासरित्सागर :- कथासरित्सागर, संस्कृत कथा साहित्य का शिरोमणि ग्रंथ है। इसकी रचना कश्मीर में सोमदेव भट्टराव ने त्रिगर्त व कुल्लू कांगड़ा के राजा की पुत्री तथा कश्मीर के राजा अनंत की रानी सूर्यमती के मनोविनोदार्थ 1063 ई और 1082 ई. के मध्य संस्कृत में की।
  • कादम्बरी :- कादम्बरी संस्कृत साहित्य का महान उपन्यास है। इसके रचनाकार वाणभट्ट हैं। यह ग्रन्थ बाणभट्ट के जीवनकाल में पूरा नहीं हो सका। उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र भूषणभट्ट (या पुलिन्दभट्ट) ने इसे पूरा किया।
  • बालरामायण :- बालरामायण राजशेखर द्वारा रचित भगवान श्रीराम की कथाओं से सम्बंधित ग्रंथ है।

महत्वपूर्ण पुस्तकें व उनके लेखक PDF Download

  पुस्तके लेखक
1 हर्षचरित बाणभट्ट
2 हुमायूँनामा गुलबदन बेगम
3 स्‍वप्‍नवासवदत्‍ता स्‍वप्‍नवासवदत्‍ता
4 फुतुहाते आलमगीरी ईश्‍वरदास नागर
5 फुतुहाते फिरोजशाही फिरोजशाह तुगलक
6 बुद्धचरित अश्‍वघोष
  • तबकाते नासिरी :- तबकाते नासिरी पुस्तक के लेखक मिनहज उस सिराज है। इस ग्रंथ मे मोहम्मद गौरी की भारत पर विजय और तुर्की सल्तनत के आरंभिक इतिहास की करीब 1260 तक की जानकारी मिलती है।
  • ताजुल मासीर :- ताजुल मासिर नाम की यह पुस्तक ‘हसन निज़ामी’ द्वारा रचित है। इस पुस्तक में मुहम्मद ग़ोरी के भारत आक्रमण के समय की घटनाओं का वर्णन मिलता है।
  • तारीख’ए’हिन्‍द :- इस पुस्तक में हिन्दुओं के इतिहास, चरित्र, आचार-व्यवहार, परम्पराओं और वैज्ञानिक ज्ञान का विशद वर्णन किया गया है। इसमें मुसलमानों के आक्रमण के पहले के भारतीय इतिहास और संस्कृति का प्रामाणिक और अमूल्य विवरण मिलता है।
  • तारीखे फिरोजशाही :- यहा किताब जियाउद्दीन बरनी द्वार लिखी गई है।
  • मालविकाग्निमित्रम् :- मालविकाग्निमित्रम् कालिदास द्वारा रचित संस्कृत नाटक है। यह पाँच अंकों का नाटक है जिसमे मालवदेश की राजकुमारी मालविका तथा विदिशा के राजा अग्निमित्र का प्रेम और उनके विवाह का वर्णन है।
  • मिताक्षरा :- मिताक्षरा याज्ञवल्क्य स्मृति पर विज्ञानेश्वर की टीका है जिसकी रचना 11वीं शताब्दी में हुई। यह ग्रन्थ ‘जन्मना उत्तराधिकार’ (inheritance by birth) के सिद्धान्त के लिए प्रसिद्ध है।
  • मुद्राराक्षस :- मुद्राराक्षस  की रचना विशाखदत्त ने की थी, विशाखदत्त की दो अन्य रचनाओं- देवी चन्द्रगुप्तम्, तथा राघवानन्द नाटकम् – का भी उल्लेख मिलता है।
  • मुन्तखाब उत तवारीख :- मुन्तखाब उत तवारीख ग्रंथ का लेखक अकबर का समकालीन विद्वान अब्दुल कादिर बदायूँनी हैं. इस किताब के तीन भाग हैं।

भारतीय इतिहास की पुस्तके व उनके लेखक

भारतीय इतिहास की पुस्तकें व उनके लेखक

  • किताब ए रेहला :- किताब ए रेहला की रचना इब्नबतूता ने की। उसने इसमें अपनी यात्रा का वृतांत लिखा। गौरतलब है कि इब्नबतूता एक मोरक्को का यात्री था।
  • सत्‍यार्थ प्रकाश :- सत्यार्थ प्रकाश आर्य समाज का द्प्रमुख ग्रंथ है जिसकी रचना महर्षि दयानन्द सरस्वती ने 1857 मे हिन्दी मे की थी।
  • खजान उल फुतह :- इसका लेखक भारत के फ़ारसी कवियों में सर्वश्रेष्ठ अमीर खुसरों था, खजाइन उल फुतूह जिसे तारीखे अलाई भी कहा जाता हैं. की रचना 1311 ई में की थी
  • अष्‍टाध्‍यायी :- अष्‍टाध्‍यायी ग्रंथ की रचना पाणिनि ने की थी।
  • ऋतुसंहार :- ऋतुसंहार कालिदास द्वार लिखा हुआ ग्रंथ है और यह  महाकवि कालिदास की प्रथम रचना है।
  • राजतरंगिणी :- राजतरंगिणी कल्हण द्वारा रचित एक संस्कृत ग्रन्थ है। जिसकी रचना 1148 से 1150 के बीच हुई।
  • नागानन्द :- नागानन्द (नागों का आनन्द) राजा हर्षवर्धन द्वारा रचित संस्कृत किताब है। यह संस्कृत के सर्वश्रेष्ठ नाटकों में से है। यह नाटक पाँच अंकों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *